दिल्ली हिंसा: अब तक 200 से ज्यादा गिरफ्तारियां, 712 एफआईआर दर्ज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
दिल्ली पुलिस का दावा है कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली के हालात अब सामान्य हैं। हिंसा मामले में अबतक 200 से ज्यादा गिरफ्तारियां भी हो चुकी हैं। साथ ही 712 एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। पुलिस ने लोगों और मीडियाकर्मियों से मिले हिंसा के वीडियो की जांच की बात भी कही। उपद्रवियों को पहचानने के लिए फेस रिकग्निशन तकनीक इस्तेमाल हो रही है। दिल्ली पुलिस पीआरओ एम. एस. रंधावा ने जानकारी दी।
