दिल्ली हिंसा, हर तीन में से एक शख्स गोली लगने से हुआ घायल- रिपोर्ट
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
दिल्ली हिंसा में घायल और मृतकों को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक हर तीन में से एक शख्स गोली लगने से घायल हुआ है। पुलिस ने अब तक मृतकों और घायलों समेत 250 लोगों की एक सूची बनाई है। जिनमें 82 लोगों को गोली लगी, उनमें से 21 की मौत हुई। गुरुवार तक मृतकों की संख्या 38 पहुँची जिसमें से 29 की पहचान हो चुकी है।
