दिल्ली का मोस्ट वांटेड बदमाश नायडू मुठभेड़ में ढेर, बड़ी वारदात को अंजाम देने आया था मेरठ
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
यूपी के मेरठ में दिल्ली का मोस्ट वांटेड डेढ़ लाख का इनामी बदमाश शिव शक्ति नायडू पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया। इस दौरान डीएसपी दौराला भी घायल हो गए। नायडू के पास से हथियार समेत लूटी गई कार भी बरामद हुई। दिल्ली के एसीपी ललित मोहन की हत्या की प्लानिंग करने वाला नायडू शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा से 8 करोड़ रुपए की लूट मामले में फरार चल रहा था।