इस शहर के होटलों में मटन के नाम पर परोसा जा रहा कुत्ते का मांस, पुलिस में शिकायत दर्ज
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
इन दिनों बेंगलुरु के बड़े और नामी होटलों में मटन के नाम पर कुत्तों का मांस परोसा जाने का आरोप कस्टमर्स द्वारा लगाया जा रहा है. दरअसल इन दिनों बेंगलुरू के VBHV अपार्टमेंट के रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने तमिलनाडु की एक एजेंसी को इलाके के कुत्तों को हटाने का जिम्मा दिया है. वहीं दावा किया जा रहा है कि कुत्तों को बूचड़खाने भेजा जा रहा है जहां उन्हें काटकर होटलों को मटन बताकर बेचा जाता है.
