स्पेन में बार्सिलोना कैंप स्टेडियम के बाहर पुलिस से भिड़े प्रदर्शनकारी, दर्जनों घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
स्पेन में 9 लोकतंत्र समर्थक नेताओं को देशद्रोह के आरोप में 9-13 साल की सजा सुनाए जाने के बाद से स्पेन में विरोध-प्रदर्शन जारी है। बुधवार को बार्सिलोना कैंप स्टेडियम के पास स्पेन के हाईप्रोफाइल मैच द क्लासिको के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच भिड़ंत हो गई। प्रदर्शनकारियों ने स्टेडियम के अंदर घुसने की कोशिश की जिसके बाद पुलिस ने उन्हें रोका। उग्र प्रदर्शनकारियों ने आगजनी और पत्थरबाजी की।
