दिल्ली में 10 करोड़ रुपये का ड्रग्स बरामद, नाईजीरियन चीमा विटालिस गिरफ्तार
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
दिल्ली पुलिस की रेलवे पुलिस यूनिट ने नशे की बड़ी खेप को जब्त किया है। मामले में पुलिस ने एक नाइजीरियाई नागरिक और उसकी महिला मित्र को हिरासत में लिया है। जानकारी के मुताबिक बरामद 10.5 किलोग्राम एंफीटामाइन की कीमत इंटरनेशनल मार्केट में 10 करोड़ रुपये बताई गई है। इसे बेंगलुरु से लाया गया था और रेव पार्टी में इसका इस्तेमाल होना था। आरोपी की पहचान चीमा विटालिस के तौर पर हुई है।