डीएसपी ने दिल्ली पहुंचाने के लिए आतंकियों से की थी लाखों में डील
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
राष्ट्रपति मेडल से सम्मानित जम्मू-कश्मीर डीएसपी देवेंद्र सिंह ने आतंकियों को पहले चंडीगढ़ और फिर दिल्ली पहुंचाने के लिए लाखों रुपये की डील की थी। डीएसपी का संसद हमले के आतंकी अफजल गुरु से भी कनेक्शन था। बता दें हालिया जम्मू-कश्मीर डीएसपी को कुलगाम में हिज्बुल मुजाहिदीन और लश्कर-ए-तैयबा के 2 आतंकियों संग पकड़ा गया था। वो उस वक्त अपनी कार में आतंकियों को लेकर चंडीगढ़ रवाना हो रहे थे।
