DSP देवेंद्र द्वारा पहले भी आतंकी नवीद की मदद करने का जांच में हुआ खुलासा
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
हिज्बुल आतंकी नवीद बाबू ने पूछताछ में खुलासा किया कि उसने जम्मू में अपने माता-पिता के साथ भी वक्त गुजारा था। इस दौरान देवेंद्र ने उसकी मदद की थी। वहीं जांच एजेंसियों को पता चला कि देवेंद्र सिंह, आतंकियों के साथ मिलकर सिर्फ दिल्ली को ही नहीं बल्कि जम्मू, पंजाब और चंडीगढ़ को भी दहलाने की साजिश रच रहा था। डीएसपी देवेंद्र की गिरफ्तारी बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।