आग से बच्चे को बचाया, किम परिवार का फोटो भूली, हो सकती है जेल
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
मामला उत्तर-कोरिया के हैमयोंग प्रांत का है। यहां एक महिला घर मे लगी आग से अपने बच्चों को बचाने के चक्कर में किम परिवार की तस्वीरों को बचाना भूल गई। इसके लिए उसपर पॉलिटिकल क्राइम का आरोप लगाया गया है। दरअसल उत्तर-कोरिया के हर नागरिक को अपने घर में किम परिवार के सदस्यों की तस्वीर लगाना अनिवार्य है। तस्वीरों के साथ अनहोनी होने पर परिवार को दोषी माना जाता है।
