ED की बड़ी कार्रवाई, टेरर फंडिंग मामले में हिज्बुल सरगना सलाहुद्दीन की 13 संपत्तियां जब्त
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
मंगलवार को ED ने PMLA के तहत जम्मू-कश्मीर में आतंकी सगंठन हिज्बुल मुजाहिदीन के सरगना सैयद सलाहुद्दीन के खिलाफ टेरर फंडिंग के मामले में 13 संपत्तियों को जब्त किया है. ED के अनुसार 1.22 करोड़ रुपये की सपंत्ति बांदीपोरा के रहने वाले मोहम्मद शफी शाह और राज्य के 6 अन्य लोगों से जुड़ी है. ED ने बताया कि UAPA के तहत उन लोगों पर मनी लॉन्ड्रिंग का आपराधिक मामला दर्ज किया गया है.
