आर्टिकल 370 खत्म होने के बाद सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, सोपोर से लश्कर के 8 ग्राउंड वर्कर्स को किया गिरफ्तार
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
सोमवार को सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तर कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर में लश्कर ए तैयबा के कमांडर के 8 ग्राउंड वर्कर्स को गिरफ्तार किया है. सुरक्षाबलों के मुताबिक यह आतंकी घाटी में दुकानदारों और आम लोगों में दहशत फैलाने की कोशिश कर रहे थे. इन्हीं आतंकियों ने कश्मीर के अलग-अलग इलाकों में धमकी भरे पोस्टर्स भी लगाए थे. हालांकि सुरक्षाबल कनीशपोरा और डांगरपोरा में तलाशी अभियान चला रही है.
