दिल्ली में ट्रिपल मर्डर से मची सनसनी, बुजुर्ग दंपत्ति समेत नौकरानी का गला रेता
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
देश की राजधानी में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि वारदातों का सिलसिला थम ही नहीं रहा है. दिल्ली में एक बार फिर दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है. रविवार सुबह बसंत विहार में बुजुर्ग दंपत्ति और नौकरानी समेत तीन लोगों की हत्या से हड़कंप मच गया है. पुलिस के मुताबिक, तीनों की हत्या गला रेतकर की गई है. हालांकि पुलिस को लूटपाट की आंशका है फिलहाल मामले की जांच शुरू हो गई है.
