बाबरपुर में मतदान स्थल पर चुनाव अधिकारी की मौत; रोहिणी में महिला सब इंस्पेक्टर की हत्या
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
उत्तर पूर्वी दिल्ली स्थित बाबरपुर में ड्यूटी के दौरान एक चुनाव अधिकारी की मौत होने की खबर सामने आई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए गुरु तेग बहादुर अस्पताल भेजा। दूसरी खबर दिल्ली के रोहिणी इलाके से है। जहां बीती रात एक महिला सब इंस्पेक्टर की हत्या कर दी गई। हत्यारोपी बैचमेट पुलिसकर्मी दीपांशु ने भी खुदकुशी की। करनाल के पास एक गाड़ी में दीपांशु की लाश मिली है।
