आईफोन बनाने वाली फैक्ट्री में कर्मचारियों ने मचाया उत्पात, की आगजनी और तोड़फोड़
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
सैलरी न मिलने पर कर्नाटक के कोलार में नरसापुर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक फैक्ट्री के कर्मचारियों ने जमकर उत्पात मचाया। उन्होंने कांच के दरवाजे और कैबिन तोड़ डाले। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। कर्मचारियों ने फैक्ट्री में खड़े कुछ वाहनों को आग लगाई। फैक्ट्री में पत्थरबाजी भी की। कंपनी के बोर्ड को भी आग के हवाले कर दिया। ये कंपनी एपल आईफोन बनाती है। स्थिति संभालने के लिए पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ी।
