बडगाम में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ जारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
घाटी में आए दिन आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हो रही है। जहां एक तरफ आतंकी अपने नापाक मंसूबों को लेकर भारतीय सीमा की तरफ बढ़ते हैं। वहीं भारतीय सुरक्षा बल उन्हें ठिकाने लगा रहे हैं। इस बीच खबर है कि जम्मू-कश्मीर के बडगाम में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ बडगाम के कामराजीपोरा में कल शुरू हुई थी जो अभी भी जारी है।
