पुलवामा में पुलिस और सुरक्षाबलों का ज्वॉइंट आपरेशन, दो आतंकी ढेर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: pratidin time
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली। त्राल में पुलिस और सुरक्षाबलों के ज्वॉइंट आपरेशन में 2 आतंकी ढेर हुए। नागबेरान तारसर के जंगल में ये मुठभेड़ हुई। उस दौरान सुरक्षाबलों ने आतंकियों को आत्मसमर्पण के लिए कहा, लेकिन आतंकियों ने आत्मसमर्पण नहीं किया। आतंकियों ने खुद को घिरा देख सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी मुंहतोड़ जवाब देते हुए दो आतंकियों को मार गिराया।
