जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 4 आतंकियों को घेरकर फायरिंग जारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकियों में मुठभेड़ शुरू हुई। सोपोर में सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को घेरा। दोनों ओर से फायरिंग जारी है। दरअसल, सुरक्षाबलों को खबर मिली थी कि कुछ आतंकी सोपोर कस्बे में छिपे हैं। इसके बाद ऑपरेशन की शुरुआत हुई थी। बता दें सुरक्षाबलों ने गुलाबाद, सोपोर में जैश-ए-मोहम्मद व लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों के एक दल के दाखिल होने पर पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली है।
