सुकमा में सुरक्षाबलों-नक्सलियों के बीच मुठभेड़, चार नक्सली ढेर, हथियार बरामद
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
आज छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें चार नक्सली ढेर हो गए। मुठभेड़ में नक्सलियों को भारी नुकसान भी हुआ है। इसके साथ ही मुठभेड़ के बाद हथियार भी बरामद किए गए। वहीं बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया, 'नक्सलियों के छिपे होने ही खुफिया जानकारी मिलने पर विभिन्न सुरक्षा बलों की संयुक्त टीमें नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थीं।'