बारामुला के सलोसा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, 1 आतंकी ढेर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
बारामुला के सलोसा इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। बारामुला पुलिस, सेना की 52 राष्ट्रीय राइफल्स और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ऑपरेशन को अंजाम दे रही है। सुरक्षाबलों को एक आतंकी को मार गिराने में सफलता मिली है। हालांकि मारे गए आतंकी की अभी शिनाख्त नहीं हुई है। दरअसल, सुरक्षाबलों को बारामुला में क्रीरी इलाके के सलोसा में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी।
