सोपोर में सुबह से ही सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
जम्मू-कश्मीर के सोपोर में आज सुबह से ही भारतीय सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। दोनों ओर से फायरिंग जारी है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कितने आतंकी फंसे हुए हैं। वहीं इससे पहले सोमवार को एसओजी के 10 कमांडों ने सादे वेश में क्रिकेट मैदान में घेरकर द रजिस्टेंस फ्रंट के सरगना अब्बास शेख और उप सरगना साकिब मंजूर को मुठभेड़ में मार गिराया।
