पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@ANI
आज पुलवामा में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया। जबकि एक नागरिक घायल हो गया। अभी मुठभेड़ जारी है। आपको बता दें आतंकियों ने खुद को घिरा देख कर सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी थी। आतंकियों की इस कायराना हरकत का सुरक्षाबलों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया और दो आतंकियों को मार गिराया। फिलहाल मुठभेड़ जारी है। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी की हुई है।
