जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज जम्मू-कश्मीर के शोपियां में भारतीय सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो रही है, जहां एक आतंकी ढेर हो गया। दोनों ओर से फायरिंग जारी है। इलाके में आतंकियों के छुपे होने की सूचना पर सर्च ऑपरेशन चला रही सुरक्षाबलों की टीम पर आतंकियों ने फायरिंग करना शुरू किया तो जवाबी कार्रवाई में 1 आतंकी मारा गया। फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है। रुक-रुक कर फायरिंग भी हो रही है।
