पुलवामा के टिकन इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ की खबर है। बुधवार तड़के टिकन इलाके में मुठभेड़ चल रही है। फिलहाल ये जानकारी नहीं है कि सुरक्षाबलों ने कितने आतंकियों को घेरा है। सुरक्षाबल की टीम टिकन में सर्च ऑपरेशन चला रही थी कि अचानक उनके ऊपर गोलीबारी की गई। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी की हुई है। अभी तक किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है।
