जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर बान टोल प्लाजा के पास मुठभेड़, 4 आतंकी ढेर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे स्थित नगरोटा में बान टोल प्लाजा के पास सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को ढेर किया। फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है। ट्रक में बैठकर जम्मू-श्रीनगर हाईवे से कश्मीर जा रहे आतंकी नाके पर चैकिंग के दौरान सुरक्षाबलों पर फायरिंग करके जंगल में भाग गए थे। मुठभेड़ के बाद उधमपुर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। ट्रक से भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किए जाने की खबर है।
