शोपियां में फिर हुई आतंकियों और सेना के बीच मुठभेड़, एक जवान शहीद
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Zee News
जम्मू कश्मीर के शोपियां में एक बार फिर सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है. सेना ने अब तक 2 आतंकियों को मार गिराया है. हालांकि इस मुठभेड़ में 1 पैरा कमांडो शहीद हो गया और 2 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए है. सेना को सोमवार की रात को आतंकियों के इलाके में छिपे होने की जानकारी मिली थी. जिसके बाद सेना ने पुलिस के साथ मिलकर यहां सर्च ऑपरेशन चलाया. इससे पहले सोमवार को आतंकियों ने चौकी पर ग्रेनेड से हमला किया था