त्राल में मुठभेड़ जारी, 2 आतंकी ढेर; सर्च ऑपरेशन जारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज सुबह त्राल में आतंकियों-सुरक्षाबलों में मुठभेड़ हुई। 2 आतंकी मारे गए। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा स्थित त्राल में करीब 3 आतंकियों के छिपे होने की खबर पर सेना ने दक्षिणी कश्मीर में त्राल के गुलशनपोरा इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। आतंकवादियों ने सेना पर गोलीबारी की। मुठभेड़ अभी जारी है। स्थानीय लोगों को सचेत किया गया। कल ही जम्मू-कश्मीर के एक डीएसपी ने दो खूंखार आतंकवादी पकड़े थे।
