अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच आज मुठभेड़ हुई। इस दौरान घायल अवस्था में एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने अनंतनाग के बाबा गुंद खलील इलाके की घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था। गिरफ्तार किए गए आतंकवादी की पहचान जहीर अब्बास के तौर पर हुई, जो पुलवामा का रहने वाला है।
