घाटी में आतंक, सुरक्षाबलों की 2 आतंकियों संग मुठभेड़ जारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
घाटी में आतंकी वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रहीं। श्रीनगर के रामबाग इलाके में आज सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ऑपरेशन को अंजाम दे रही है। सुरक्षाबलों ने आशंका जताई कि इलाके में दो आतंकी छिपे हुए हैं, जिन्हें उन्होंने घेर लिया है। बताया जा रहा है कि छिपे आतंकियों में से एक विदेशी है जबकि दूसरी स्थानीय आतंकी है।
