चुनावी नतीजे आने के बाद कश्मीर से आई खुशखबरी, मुठभेड़ में मारा गया 12 लाख का ईनामी आतंकी
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: india tv
चुनावी नतीजे आने के बाद गुरुवार शाम कश्मीर के पुलवामा के त्राल इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन का पूर्व कमांडर आतंकी जाकिर मूसा मारा गया. इससे पहले सुरक्षाबलों ने आतंकी कमांडर जाकिर मूसा को आत्मसमर्पण के लिए मौका दिया तो उसने जवानों पर ग्रेनेड दाग दिया. इसके बाद मुठभेड़ में जाकिर मूसा सुरक्षा बलों की गोलियों का शिकार हो गया, उसके ऊपर 12 लाख से अधिक का इनाम था.
