पुलवामा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, 3 आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा के जदूरा इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के मुठभेड़ हुई। इस दौरान 3 आतंकी ढेर हुए। सर्च ऑपरेशन जारी है। इससे पहले शोपियां में शुक्रवार को मुठभेड़ में अलबदर के जिला कमांडर शकूर पररे समेत चार दहशतगर्दों को मार गिराया गया। इनकी शिनाख्त नहीं हो पाई है, लेकिन उनके पास से मिले सामानों के आधार पर उनके अल बदर के होने का अंदेशा जताया जा रहा है।
