सैन्य तख्ता पलट की कोशिश कर रहे इथोपिया के सैन्य प्रमुख को सुरक्षागार्ड ने मारी गोली
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
रविवार को इथोपिया के पीएम अबिय अहमद ने बताया कि देश के सेना प्रमुख को गोली मार दी गई है. सेना की वर्दी पहने अहमद ने कहा कि देश के स्वायत प्रांत अमहारा में तख्ता पलट के प्रयास के दौरान इथोपिया के सैन्य प्रमुख सीअरे मेकोनेन को उन्हीं के सुरक्षाकर्मियों ने गोली मार दी. हालांकि मेकोनेन की हालत के संबंध में कोई जानकारी नहीं है.वहीं अमेरिकी दूतावास ने 2 अलर्ट जारी करते हुए अपने अधिकारियों को सचेत रहने को कहा है.
