जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों में मुठभेड़ जारी, 1 आतंकी ढेर
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
शनिवार सुबह से कश्मीर घाटी के पुलवामा जिले हाजिन राजपोरा इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ चल रही है. अभी तक मिली ख़बर में 1 आतंकी की मौत और 2 को सुरक्षाबलों ने घेर रखा है. फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है.सुबह उग्रवादियों ने जैसे ही गोलीबारी शुरू की तो सेना की 55 RR,पुलिस की SOG और CRPF ने पूरे इलाके को घेर लिया.वहीं एनकाउंटर में इशफाक युसुफ के मारे जाने की खबर है.इससे पहले, शुक्रवार देर रात बस स्टैंड के पास जोरदार धमाका हुआ था.
