यूपी के शामली में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 3 की मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
यूपी के शामली स्थित कांधला में एक पटाखा फैक्ट्री में आग लगने के बाद हुए धमाके में 3 लोगों की मौत हुई। मरने वालों में एक महिला भी शामिल है। पटाखा फैक्ट्री धमाके बाद जर्जर हो गई है। हादसे के बाद घटनास्थल पर ग्रामीण जुटे हैं। लोगों में दहशत साफ देखी गई। स्थानीय लोगों का दावा है कि पुलिस घटना की सूचना मिलने के बाद भी देरी से पहुंची थी।
