अफगानिस्तान के हेलमंद में विस्फोट, एक पुलिसकर्मी की मौत, 4 घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अफगानिस्तान के दक्षिणी प्रांत हेलमंद में आज बम विस्फोट हुआ, जिसमें एक पुलिसकर्मी की मौत हुई, जबकि चार लोग घायल हुए। हेलमंद गवर्नर के प्रवक्ता ने खबर की पुष्टि एक पुलिसकर्मी की मौत और 2 लोगों के घायल होने के रुप में की। बता दें कि मंगलवार को ही गजनी शहर के पीडी-3 में गजनी विश्वविद्यालय में बम धमाका हुआ था। इस धमाके में आठ छात्राएं घायल हो गई थीं।
