यमन में कार में ब्लास्ट, 6 लोगों की मौत, 8 घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: twitter
यमन में हालिया एक कार बम फटने से 6 लोगों की मौत हुई। विस्फोटकों से लैस कार का निशाना एक शीर्ष सुरक्षा अधिकारी थे। एडेन में हुए ब्लास्ट में 8 लोग घायल हुए। कार में ब्लास्ट तब हुआ जब सुरक्षा अधिकारी का काफिला पास से गुजर रहा था। हमले में उनके तीन गार्ड घायल हुए। इनमें से दो की बाद में मौत हुई। उनके अलावा 4 नागरिकों की जान गई।
