CAA के विरोध में हुई हिंसा में गिरफ्तार 54 लोगों की बढ़ी हिरासत अवधि
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में CAA के विरोध में हुए हिंसक प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार 54 लोगों को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। जिसकी अवधि 17 जनवरी को समाप्त हो गई। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जिसके बाद कोर्ट ने इनकी न्यायिक हिरासत की अवधि 28 जनवरी तक बढ़ा दी। हिंसा के दौरान एक युवक की मौत और तीन लोग घायल हुए थे।