दिल्ली अग्निकांड में फैक्ट्री का मालिक और मैनेजर गिरफ्तार, केस दर्ज
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कल सुबह दिल्ली स्थित अनाज मंडी इलाके में लगी आग में 43 लोगों की मौत हुई और 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। जिसके बाद से ही फैक्ट्री का मालिक रेहान और मैनेजर फुकरान फरार चल रहे थे। लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 304 यानी गैर-इरादतन हत्या और 285 यानी लापरवाही के तहत केस दर्ज कर लिया है।
