फर्जी कॉल सेंटर : 14 गिरफ्तार, 10 लैपटॉप बरामद, बैंक अकाउंटस् सीज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
दिल्ली से सटे गुरुग्राम में पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा किया। 6 युवक और 8 युवतियों को गिरफ्तार किया गया और 10 लैपटॉप भी बरामद किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि ये लोग नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों को झांसा देते थे। अपनी वेबसाइट के जरिए लोगों से पैसा वसूलते थे। पुलिस ने दो बैंक खाते भी सीज किए हैं, जिनमें 6.5 लाख रुपये थे।
