अश्लील संदेश भेजने और छेड़छाड़ के आरोप में पखावज वादक पंडित रविशंकर गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पखावज वादक पंडित रविशंकर उपाध्याय को छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने और उन्हें अश्लील संदेश भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। चाणक्यपुरी स्थित कथक केन्द्र में पढ़ रही एक छात्रा ने उनके खिलाफ छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें करने की शिकायत दी तो चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार किया। पुलिस ने बुधवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
