सुबह-सुबह किसानों ने किया यूपी विधानसभा का घेराव, कई गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
लखनऊ में आज सुबह करीब 4 बजे सैकड़ों किसान विधानसभा के घेराव के लिए पहुंचे, लेकिन पुलिस ने बैरिकेडिंग लगा रखी थी। पुलिस ने किसानों पर पानी की बौछार छोड़ीं। कई प्रदर्शनकारियों को बस में भरकर दूर ले जाया गया। कई किसानों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ाने और पराली समेत कई मुद्दों पर किसानों ने आज पूरे यूपी में आंदोलन का ऐलान किया है।
