डीटीसी बस में महिला पत्रकार से छेड़छाड़, 8 पर एफआईआर दर्ज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
मार्शल के सामने डीटीसी बस में महिला पत्रकार से कथित तौर पर छेड़छाड़ हुई। 8 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज हुई। महिला पत्रकार का आरोप है कि 5 डीटीसी कर्मचारियों में से 1 टिकट चेकर ने टिकट मांगते समय उसे ग़लत तरीके से छुआ था। महिला ने विरोध करने पर आरोपी ने उसे धमकी भी दी थी। घटना के वक्त मार्शल भी बस में था। जिसने कोई कदम नहीं उठाया।
