दिल्ली स्थित AIIMS ट्रॉमा सेंटर में लगी भीषण आग, दमकल की 4 गाड़ियां मौके पर मौजूद
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Twitter
रविवार देर शाम को दिल्ली स्थित AIIMS के ट्रॉमा सेंटर में भीषण आग लग गई. ट्रामा सेंटर में लगी आग फैलते हुए ऑपरेशन थिएटर तक पहुंच गई. एम्स मैनेजमेंट द्वारा सूचना देने के बाद दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है. फिलहाल आग बुझाने का काम जारी है. हालांकि आग लगने की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है. अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है.
