दिल्ली AIIMS के इमरजेंसी वार्ड से 5वीं मंजिल तक पहुंची आग, 39 फायर ब्रिगेड गाड़ियां मौजूद
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
शनिवार शाम को दिल्ली AIIMS के इमरजेंसी वार्ड की पहली और दूसरी मंजिल भीषण आग की चपेट में आ गई. हादसे की वजह से लोग दहशत में आ गए और सुरक्षा की दृष्टि से इमरजेंसी वार्ड को बंद कर दिया गया. वहीं मौके पर फायर ब्रिगेड की 39 गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया. हालांकि अच्छी बात यह है कि कोई भी मरीज हताहत नहीं हुआ है. हादसे की वजह शॉर्ट सर्किट को बताया जा रहा है.
