मुंबई में अंधेरी की सरिता बिल्डिंग में सिलेंडर ब्लास्ट से लगी आग, 2 घायल
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: ani
रविवार को मुंबई की अंधेरी यारी रोड के माजिल मस्जिद चौक पर स्थित सरिता बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर आग लग गई. आग लगने के पीछे का कारण सिलेंडर ब्लास्ट बताया जा रहा है. धमाके में दो व्यक्तियों के घायल होने की खबर है. उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आग की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंची. आग पर काबू पा लिया गया है.
