यूपी के हाथरस की पटाखा मार्केट में लगी आग, 22 दुकानें जलकर राख
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Social Media
यूपी के हाथरस की पटाखा मार्केट में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मची। दरअसल, एक शराबी युवक भीड़-भाड़ वाले इलाके में पटाखा जला रहा था। इसी दौरान एक दुकान में आग लग गई, जो देखते ही देखते बाजार की 22 दुकानों में फैल गई। कई किलोमीटर तक पटाखों की आवाज गूंजती रही। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आग लगने के कारण 10 लाख से ज्यादा का नुकसान हुआ।
