रूस में FSB मुख्यालय पर फायरिंग; 1 अधिकारी की मौत, 5 घायल, हमलावर ढ़ेर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
हाल ही में रूस के मॉस्को में एक हमलावर ने सिक्योरिटी सर्विस FSB के मुख्यालय के बाहर अंधाधुंध फायरिंग की। फायरिंग में खुफिया सेवा के अधिकारी की मौत हुई, 5 घायल हुए। सुरक्षाबलों ने हमलावर को मार गिराया। घटनास्थल एक प्रमुख बाजार के पास है। मॉस्को पुलिस ने अस्थायी तौर पर क्षेत्र में यातायात रोक दिया। जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन को घटना की जानकारी दे दी गई है।
