अमेरिकी मिलिट्री बेस पर गोलीबारी, सऊदी के हमलावर समेत 4 की मौत; 8 घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित पेंसकोला नौसैनिक बेस पर गोलीबारी में हमलावर समेत 4 लोग मारे गए। 8 अधिकारी जख्मी हुए। हमलावर की पहचान सऊदी अरब के नागरिक के तौर पर हुई। सऊदी अरब किंग मोहम्मद बिन सलमान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को फोन कर बर्बर घटना पर गुस्सा जताया। सऊदी अरब के किंग सलमान बोले- हमलावर किसी भी तरह से सऊदी के लोगों की भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता।
