मतदान के दौरान आजमगढ़ में बूथ के पास फायरिंग से मची अफरातफरी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Dainik Jagran
आजमगढ़ जिले में मतदान के दौरान हिंसा की घटनाएं जारी हैं। मेंहनगर व लालगंज के बाद अब शहर से सटे ककरहटा में मामूली विवाद में बूथ से दो सौ मीटर दूर फायरिंग होने से हड़कंप मच गया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पहुंची पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा। मतदान संपन्न होने के बाद कार्रवाई की बात कही जा रही है। कुछ समय के लिए मतदान भी रुक गया।
