दिल्ली के अक्षरधाम के पास दिनदहाड़े बदमाशों ने की पुलिस टीम पर फायरिंग
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
रविवार सुबह दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर के पास कार सवार 4 बदमाशों ने पुलिसकर्मियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की जिसके बाद बदमाश गीता कालोनी की ओर भाग गए. हालांकि गोलीबारी में किसी के घायल होने की खबर नहीं है. दरअसल पुलिस ने पिछले कुछ दिनों से अक्षरधाम मंदिर के पास लूटपाट की शिकायतें मिलने के तहत कार्रवाई करते हुए बदमाशों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया था, जिसकी भनक बदमाशों को पड़ गई.
