फ्लोरिडा के रेस्टोरेंट के बाहर गोलीबारी, रैपर फ्रेंच मोंटाना पास में ही कर रहे थे म्यूजिक वीडियो शूट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: NDTV
गुरुवार शाम को फ्लोरिडा के मियामी गार्डन के एक रेस्टोरेंट के बाहर कई लोगों को गोली मारी गई। घटना के समय रैपर फ्रेंच मोंटाना मौके पर एक म्यूजिक वीडियो शूट कर रहे थे। करीब 10 लोग इस घटना में घायल हुए। करीब 15 गोलियों की आवाज सुनाई दी और उसके बाद लोग इधर-उधर भागने लगे। वहां दुकानों और रेस्तरां को बंद करा दिया गया है। फिलहाल, पुलिस जांच में जुटी।
